ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हरदा कलेक्टर श्री गर्ग को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू करेंगी सम्मानित

प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को नई दिल्ली में मिलेगा “भूमि सम्मान”

हरदा। “डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम” के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग को 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को “भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र” से सम्मानित किया जाएगा। हरदा जिले से इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गर्ग के साथ साथ अपर कलेक्टर श्री डी के सिंह एवं राजस्व निरीक्षक आनंद मोहन तिवारी भी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के हरदा जिले के अलावा खरगोन अलीराजपुर गुना आगर मालवा उमरिया नीमच टीकमगढ़ उज्जैन इंदौर विदिशा सिंगरौली सीधी भोपाल और अनूपपुर जिले के कलेक्टर्स भी सम्मानित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.