ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

सरकार कर्मचारी हितैषी है : कृषि मंत्री पटेल मध्यप्रदेश के कृषि अधिकारियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल

 

सरकार कर्मचारी हितैषी है : कृषि मंत्री पटेल

मध्यप्रदेश के कृषि अधिकारियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि सरकार कर्मचारी हितैषी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कर्मचारियों के हित में निरंतर निर्णय लिये जा रहे हैं। आज भी केबिनेट में कर्मचारियों के हित में निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
कृषि मंत्री श्री पटेल मध्यप्रदेश कृषि विकास अधिकारी संघ एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ भोपाल द्वारा रवीन्द्र भवन में आयोजित संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी माँगों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के बेहतर कार्य और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। हमने मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आप सभी की सहभागिता से लगातार 7 कृषि कर्मण पुरस्कार जीते हैं। हम हर क्षेत्र में नम्बर-1 हैं। इसमें सभी का योगदान है।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री दिलावर सिंह कौरव, मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मनोहर गिरि सहित प्रदेश के सभी जिलों और विकासखण्डों से आये हुए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.