ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

2 करोड़ 35 लाख की लागत से बनी सड़क 2 माह में उखड़ने लगी

2 करोड़ 35 लाख की लागत से बनी सड़क 2 माह में उखड़ने लगी

हरदा /नगर पालिका द्वारा कायाकल्प योजना के तहत 1 महीने पहले प्रचार प्रसार और भूमि पूजन करने के बाद 2 करोड़ 35 लाख की लागत से शहर की सड़कों का निर्माण किया गया था, जैन इंफ्रास्ट्रक्चर सिवनी बनापुरा को सड़क निर्माण का ठेका दिया गया था। आनन-फानन में सड़क पर बना दी गई लेकिन निर्धारित मापदंडों के मुताबिक सड़क का निर्माण नहीं किया गया, जिसके चलते अब उक्त सड़कें 1 महीने में ही उखड़ने लगी हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण सामने दिखाई दे रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा अब अपनी कमियों को ढकने के लिए हाल ही में बनी डामर सड़क पर जगह-जगह पैबंद लगाए जा रहे हैं।
2 करोड़ 35 लाख रुपए में 1 माह पूर्व कार्य कराया गया था जो टेंडर कीमत से 9.99 above में लिया गया है जो रोड बनने के 8 से 10 दिन के अंदर ही खराब होने लगा था। जिसकी शिकायत पूर्व में नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी द्वारा सीएमओ को की गई थी, एवं मापदंड के विरुद्ध हो रहे निर्माण के बारे में अवगत कराया गया था लेकिन उसके ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुछ दिन की बाद से ही रोड पर बीसों गड्ढे हो गए हैं। इसमें लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। जहां पर रोड को 30 एमएम का बनाना था, वहां मात्र 10 एमएम का बना कर छोड़ दिया गया है, केवल पुराने रोड़ों पर लीपापोती ही की गई है ।जहां पर 80 एमएम रोड बनाना था वहां पर 30 से 40 एमएम रोड नहीं बनाया गया है। जिससे नगरपालिका को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान ठेकेदार से मिलीभगत कर किया गया है। इस विषय में जब सीएमओ से चर्चा की जाती है तो वह बोलते हैं कि 3 साल और 5 साल की रोड की गारंटी है। तो क्या 3 साल और 5 साल तक रोड के गड्ढे ही नगरपालिका भरवाती रहेगी ?उच्च कोटि का निर्माण क्यों नहीं कराया गया? नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी और संजय जैन ने कहा है की आपसी मिलीभगत हो कमीशन खोरी के चक्कर में इनके द्वारा घटिया निर्माण किया गया है? जिसका नतीजा रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे दिख रहे हैं । हम इस रोड की शिकायत वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर कमिश्नर महोदय नगरीय निकाय आयुक्त, माननीय शिवराज सिंह चौहान से करेंगे।
——

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.