ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए 30 मरीजों को सेवा सदन संस्था भोपाल भेजा

मोतियाबिंद के निशुल्क शिविर में 191 लोगों ने कराई आंखों की निशुल्क जांच

रहटगांव। गुरुवार को शासकीय एल एन पालीवाल हायर सेकेंडरी स्कूल रहटगांव में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़, भोपाल एवं  लायंस क्लब हरदा अंबर के विशेष सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 191 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। शिविर सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की आंखों की निशुल्क जांच सेवा सदन संस्था के अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट ओम नाथ पांडे एवं हरी सेन द्वारा आंखों की जांच गई। जांच के दौरान 30 मरीजों को सेवा सदन संस्था भोपाल निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बस द्वारा भोपाल भेजा जहां सभी के निशुल्क ऑपरेशन होंगे।

लायंस क्लब के सक्रिय समाजसेवी कृष्णा सेठ ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा सदन संस्था कई वर्षों से गरीबों के हित में आंखों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर संस्था द्वारा मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन करते आ रही है।

मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा- गोविंद पालीवाल

लायंस क्लब के समाजसेवी गोविंद पालीवाल ने बताया कि जीवन में मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस सेवा से कष्ट दूर होते है। एवं मन को शांति मिलती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यह सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा अंबर के कृष्णा सेठ, गोविंद पालीवाल, रवि रमानी, इखलाख भाई, हरजिंदर टुटेजा, नरेंद्र सलूजा, राजेश गुर्जर ,अरविंद अग्रवाल ,रमेश भद्राबले, संतोष राजपूत, शैलेंद्र जलखरे,अशोक अग्रवाल, सुनील पटेल, रितेश वोहरा, संतोष पटेल, देवाशिष गुर्जर, अशफाक भाई, सेवा सदन के जिला कोऑर्डिनेटर अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट ओमनाथ पांडे, हरि सेन, पायल राजपूत शशांक राजपूत आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.