ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इमाम हुसैन के बलिदान दिवस पर  परम्परागत ताज़िए निकाले  जगह जगह आयोजित हुए लंगर व दुआए आशुरा

इमाम हुसैन के बलिदान दिवस पर  परम्परागत ताज़िए निकाले 

जगह जगह आयोजित हुए लंगर व दुआए आशुरा 

 

हरदा ।   मुस्लिम समुदाय का मातमी पर्व मोहर्रम श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है । हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते  सच्चाई की

राह पर चलकर समाज की तरक्की व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ‌ । उन्होंने करबला के मैदान में हुई जंग को समाज के लिए हक की जीत बताया । दस दिन तक चले कार्यक्रम में ताजियों  का कारवां परंपरागत मार्गो से निकालकर हुसैनी चौक में रखा गया है । आज देर रात स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी में ताजियों को दर्शनार्थ रखा गया है इस दौरान आमजन ताजियों की जियारत कर सभी धर्म के लोग दर्शन कर अपनी मान मन्नत भी पूरी करेंगे ।

खेड़ी पुरा मानपुरा कुलहारदा के अखाड़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ताजियों के साथ आकर्षक करतब दिखाते हुए आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया । जगह जगह लंगर एवं शरबत का आयोजन किया गया खेड़ीपुरा मैं देर रात सवारियों का दौर चलता रहा ।साथ ही मस्जिद एवं मदरसों में विशेष दुआ ए आशूरा का आयोजन किया गया इस दौरान खेड़ी पुरा मोहम्मदी मस्जिद में मदरसा दारुल उलूम नूरी तथा कब्रिस्तान के पास अल शिफा मेमोरियल सेंटर द्वारा दुआ ए आशूरा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में धार्मिक बंधुओं ने शामिल होकर दुआ ए आशूरा को सुना ।मुहर्रम शहादत का त्यौहार माना जाता हैं इसका महत्व इस्लामिक धर्म में बहुत अधिक होता हैं. यह इस्लामिक कैलंडर का पहला महीना होता हैं इसे पूरी शिद्दत के साथ अल्लाह के बन्दों को दी जाने वाली शहादत के रूप में मनाया जाता हैं.यह पवित्र महीने रमजान के बाद पवित्र महिना माना जाता हैं. इस्लाम में भी चार महीनो को महान माना जाता हैं. मुहर्रम के दिनों में भी कई मुस्लिम उपवास करते हैं. साथ ही मोहर्रम पर्व पर एक विशेष दुआ का आयोजन हर मस्जिद मे होता है 

वहीं रविवार दोपहर ताजियों वालों का कारवां परंपरागत मार्गो से होता हुआ घंटाघर मानपुरा से कर्बला मैदान पहुंचेगा जहां पर अखाड़ों का प्रदर्शन किया जाएगा तत्पश्चात विधि विधान से कर्बला पहुंचकर अजनाल नदी में विसर्जन किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.