ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

एडीएम डॉ. गौड़ा ने नर्मदा तट के ग्रामों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

एडीएम डॉ. गौड़ा ने नर्मदा तट के ग्रामों का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

हरदा /अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने शनिवार को नर्मदा तट के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान होमगार्ड, राजस्व और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि
बरगी डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से लगातार बढ़ रहा है, वर्तमान में नर्मदा नदी का जल स्तर 268 मीटर तक पहुंच गया है। अतः नर्मदा नदी में बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते नर्मदा तट के ग्रामों में ग्रामीणों को सचेत किया जाए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा नदी के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग करें राजस्व व पुलिस अधिकारी सतर्क रहकर लगातार क्षेत्र के ग्रामों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि जरूरत हो तो नर्मदा तट के ग्रामों के ग्रामीणों को अन्यत्र राहत शिविरों में शिफ्ट करने पर विचार करें। इस दौरान होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक कुमार जैन ,नायब तहसीलदार हंडिया आशीष मिश्रा, थाना प्रभारी हंडिया अनिल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एडीएम डॉ. गौड़ा ने शनिवार को नर्मदा तट के जिन ग्रामों का दौरा किया उनमें मालकुंड, हंडिया, गवला, सिगोन,छोटी मैदा, मैदा शामिल है। उन्होंने तहसीलदार हंडिया व थाना प्रभारी हंडिया को राहत केंद्रों को चिन्हित करने एवं प्रभावित होने वाले ग्रामीणजनों के परिवार की सूची तैयार रखने हेतु भी निर्देशित किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.