ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

विधायक कप’ के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक

विधायक कप’ के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 से 13 अगस्त तक

हरदा / खेल गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं खेलों में युवाओं को सहभागी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘विधायक कप’ के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि हरदा में यह प्रतियोगिताएं 11 से 13 अगस्त के मध्य आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि बालक तथा बालिका वर्ग के लिये नेहरू स्टेडियम हरदा में 11 अगस्त को खो-खो तथा 12 अगस्त को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 13 अगस्त को कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में बालक तथा बालिका वर्ग के लिये कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सुश्री पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतियोगी को उस विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में आयु का बंधन नहीं है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीयन फार्म भरकर पासपोर्ट फोटो, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ जमा करना अनिवार्य है। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतियोगिता प्रारम्भ होने के एक दिवस पूर्व तक पंजीयन फार्म ग्रामीण युवा समन्वयक हरदा या विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा नियुक्त प्रभारी के पास जमा कर सकते है। ‘विधायक कप’ से संबंधित अधिक जानकारी के लिये ग्रामीण युवा समन्वयक हरदा के मोबाइल नम्बर 9826471161 एवं ग्रामीण युवा समन्वयक खिरकिया संदीप जाट के मोबाइल नम्बर 8085336615 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.