नगर पालिका के मुख्य द्वार द्वार पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने दिया धरना
फोटो
हरदा /जिला एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर पालिका के कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा नगर पालिका हरदा के मुख्य द्वार के पास धरना प्रदर्शन कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन नगरपालिका के इंजीनियर एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम दोगने को सौंपा।
जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष गगन अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कई महीनों से नलों में पानी मुश्किल से 20 से 30 मिनट ही प्रदाय किया जा रहा है उसमें से भी शुरू में लगभग आधा समय गंदा पानी वितरण किया जा रहा है एवं कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका के द्वारा मनमर्जी से एक तरफा निर्णय कर जहां शहर के लगभग 80% भाग में सुबह के समय जलप्रदाय किया जाता है उसे बिना किसी कारण के समय बदलकर शाम के समय कर दिया गया जिसके चलते शहर की एक बड़ी आबादी को बरसात के मौसम में भी पेयजल जल संकट से जूझना पड़ रहा है
इसी प्रकार शहर के साफ सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह दोस्त हो चुकी है कचरे का ढेर दोपहर 2:00 बजे तक पड़े रहते हैं एवं अधिकांश नालियां चोक पड़ी रहती हैं। ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 27 में पर्याप्त प्रेशर से नलों में पानी नहीं आता इसको लेकर भी पाइप लाइन का साइज बदलने की मांग की गई एवं वार्ड क्रमांक 30 में भी पेयजल सप्लाई को नर्मदा लाइन से जोड़ने की मांग रखी गई साथ ही बिगत लंबे समय से नगरी क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है उसे भी शीघ्र ही चालू कराने की मांग भी रखी गई साथ ही बड़ा मंदिर के पास पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष की दुकान के सामने सार्वजनिक रास्ते को पाइप लगाकर अवरुद्ध किया गया है उसे भी खुलवाने की मांग ज्ञापन में की गई है साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है यदि शीघ्र ही उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस जनहित में उग्र आंदोलन करेगी।धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ,पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही, मोहन साईं, नेता प्रतिपक्ष अमर रोजलानी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष योगेश चौहान, बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...