ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषि मंत्री  पटेल ने छिंदवाड़ा में शहीदों को किया नमन

 

कृषि मंत्री  पटेल ने छिंदवाड़ा में शहीदों को किया नमन

भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री  कमल पटेल ने शुक्रवार को शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिये छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान में शामिल हुए।
मंत्री श्री पटेल ने पांढुर्ना में शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिये स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने मिट्टी लेकर पंच-प्रण की शपथ ली और पौध-रोपण भी किया।
मंत्री श्री पटेल ने छिंदवाड़ा शहर में शहीद स्मारक पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने शिलाफल्लकम् (स्मारक पट्टिका) का अनावरण कर अमृत-कलश की मिट्टी लेकर शपथ ली।
*जामसांवली में हनुमान मंदिर में किये दर्शन*
मंत्री श्री पटेल ने सौंसर विकासखण्ड के ग्राम जामसांवली स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आगामी 24 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संभावित छिंदवाड़ा भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.