ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खेतों में खड़ी फसल का अवलोकन कर बोले इस बार फसल अच्छी. इंद्रदेव से की प्रार्थना एक बारिश ओर बरसाओ कृषि मंत्री कमल पटेल अचानक फिर पहुंचे किसानों के खेतों में

खेतों में खड़ी फसल का अवलोकन कर बोले इस बार फसल अच्छी. इंद्रदेव से की प्रार्थना एक बारिश ओर बरसाओ

कृषि मंत्री कमल पटेल अचानक फिर पहुंचे किसानों के खेतों में

 

हरदा। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल अपनी राजनैतिक व्यस्तताओं के बीच किसानों के खेत में पहुंचकर किसान के खेत की फसल का अवलोकन कर किसान भाइयों को सलाह देना नहीं भूलते हैं। वे जिस जिले के अपने दौरे पर होते है तो इस दौरान वे अचानक से किसान भाइयों के खेत में खड़े पाए जाते हैं और खेत में लगी फसल को वे कृषि विशेषज्ञ की भांति चेक करते हैं और किसान की फसल की वस्तु स्थिति पर बातचीत करते हुए बधाई देते हैं।मंगलवार को उन्होंने जिले के तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा गांवो में खड़ी सोयाबीन की फसल का किसान के खेत में जाकर परीक्षण और निरीक्षण किया।

कृषि मंत्री पटेल अचानक से ग्राम ऐड़ा बेड़ा में किसान भाई रामजीवन बिश्नोई के खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल का निरीक्षण करने अपने काफिले के साथ पहुंच गए।
किसान रामजीवन बिश्नोई ने 8 एकड़ में सोयाबीन की फसल बोई है।खेत में फसल का निरीक्षण करते हुए मंत्री पटेल ने बिश्नोई सहित क्षेत्र के सभी किसान भाइयों को बधाई दी और किसान बिश्नोई को बताया कि सोयाबीन की फसल इस बार बहुत अच्छी है।अभी आपकी और क्षेत्र के गांवो के खेतों में खड़ी सोयाबीन फसल के लिए एक पानी की ओर सख्त जरूरत है। मैं भगवान इंद्र देवता से प्रार्थना करता हूं कि वे आपके ऊपर एक बारिश की कृपा ओर करें।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.