ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

महिलाओं से किए वादे भूल गए मुख्यमंत्री बघेल: मधु रॉय…

कांग्रेस अपनें 2018 के घोषणा पत्र को एक बार झांक कर देखें: भाजपा

नवागढ़/बेमेतरा, छत्तीसगढ़। अमर तिवारी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मधु रॉय नें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें मुख्यमंत्री नें घरेलू गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा दो सौ रुपए की दी गई राहत पर “जितनी कीमतें बढ़ाईं, उतनी नहीं घटाईँ” की बात कहकर टिप्पणी की थी, श्रीमती रॉय नें कहा कि केंद्र सरकार पर उंगली उठानें से पहले मुख्यमंत्री बघेल अपना घोषणा पत्र कब पढ़ेंगे और अपना गिरेबाँ कब झाँकेंगे?

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रॉय नें कहा कि मुख्यमंत्री बघेल केंद्र सरकार के हर फैसले का विरोध करनें की लत से पीड़ित मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको केंद्र सरकार से तो अपेक्षाएँ बहुत रहती हैं पर खुद प्रदेश के मुखिया होकर जनता की अपेक्षाओं को अपनें सत्तावादी अहंकार में चूर होकर वादाखिलाफी तथा भ्रष्टाचार करके रौंदना, उन्हें नहीं दिख रहा है।

श्रीमती रॉय नें कहा कि केंद्र सरकार पर ताना मारनें से बाज आकर मुख्यमंत्री याद करें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस नें महतारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को ₹500/- रुपये प्रति माह देनें का वादा किया था, ग्रामीण परिवारों को साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त देनें का वादा भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल था, अब मुख्यमंत्री बघेल बताएँ कि ग्रामीण परिवारों को क्या यह सालाना चार गैस सिलेंडर दिए हैं? नहीं दिए हैं तो यह किसको दे दिए? कहाँ बेच दिए? महतारी सम्मान योजना के हर माह पांच सौ रुपए साढ़े चार साल से क्या सोनिया महतारी को समर्पित कर रहे हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ की महतारियों को तो यह राशि मिल नहीं रही, महिलाओं का कर्ज माफ क्यों नहीं किया गया? पिछले चुनाव में जिन बातों पर भरोसा करके छत्तीसगढ़ की महिलाओं नें कांग्रेस को सत्ता में बैठाया, उन महिलाओं से किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए गए?

Leave A Reply

Your email address will not be published.