ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर गर्ग ने रिटर्निंग कार्यालय की व्यवस्थाएं देखीं

हरदा/ विधानसभा निर्वाचन के लिए 21 अक्टूबर शनिवार से नाम निर्देशन पत्र जमा करने का कार्य प्रारम्भ होगा। इसके लिये तहसील कार्यालय परिसर में स्थित एसडीएम आफिस में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय बनाया गया है। शुक्रवार को कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुँच कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होने रिटर्निंग अधिकारी हरदा श्री आशीष खरे को निर्देश दिये कि रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में सीसीटीवी केमरे लगवायें तथा इस कक्ष में डिजिटल घड़ी भी लगायें। उन्होने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर के चारों ओर बेरिकेटिंग कराने तथा तहसील परिसर में अभ्यर्थियों और शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के प्रवेश के लिये अलग-अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर वीडियो निगरानी दल तैनात करने के लिये भी कहा। उन्होने डाक मत पत्र व्यवस्था का भी जायजा लिया और सहायक व्यय प्रेक्षक कक्ष की व्यवस्था भी देखीं। सहायक व्यय प्रेक्षक कक्ष में केबल टीवी व लोकल चैनल की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी उन्होने दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.