ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

संजय शाह को चौथी बार मिला टिकट भतीजे अभिजीत शाह से होगा मुकाबला

संजय शाह को चौथी बार मिला टिकट भतीजे अभिजीत शाह से होगा मुकाबला


हरदा /टिमरनी शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी हो गई। जिसमें हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा से लगातार चौथी बार वर्तमान विधायक संजय शाह को प्रत्याशी बनाया गया है। उनका मुकाबला कांग्रेस अभिजीत शाह से होगा, जो संजय के भतीजे हैं।
वहीं पूर्व में चार सूची जारी कर 136 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। गौरतलब है कि विधायक संजय साह इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। संजय मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के छोटे भाई हैं और वर्तमान में भाजपा विधायक हैं।

2008 में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था बारहवीं तक शिक्षा ग्रहण करने वाले 50 वर्षीय संजय शाह ने 2008 में पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। वहीं भाजपा की अंजना शाह तीसरे नंम्बर पर रही थी। इसके पहले खिरकिया जनपद के अध्यक्ष रहे हैं। मकडाई राजघराने के चौथे नंम्बर के राजकुमार है।

बता दें कि टिमरनी विधानसभा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का गढ़ माना जाता है। विधायक संजय शाह वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। लेकिन क्षेत्र में निष्क्रिय बने रहने के आरोप लगातार लगते रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.