ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

व्यय प्रेक्षक  गांधी ने कलेक्टर  गर्ग से भेंट की हंडिया जांच चौकी का किया निरीक्षण, और स्थैतिक निगरानी दल से की चर्चा

व्यय प्रेक्षक  गांधी ने कलेक्टर  गर्ग से भेंट की
हंडिया जांच चौकी का किया निरीक्षण, और स्थैतिक निगरानी दल से की चर्चा


हरदा / भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी  एन. संजय गांधी को भारत निर्वाचन आयोग ने हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक  गांधी ने रविवार को हरदा पहुंचकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋषि गर्ग से भेंटकर विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय के परीक्षण हेतु अब तक की गई तैयारियोँ की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक  संजीव कंचन भी इस दौरान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि व्यय प्रेक्षक श्री गांधी विधानसभा निर्वाचन के दौरान हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग करेंगे।
हंडिया जांच चौकी का किया निरीक्षण
व्यय प्रेक्षक  गांधी ने रविवार को जिले के हंडिया में स्थापित स्थैतिक निगरानी दल जांच चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां विधानसभा निर्वाचन की घोषणा से लेकर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।
Leave A Reply

Your email address will not be published.