ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

स्थैतिक निगरानी दल व उड़नदस्ता दल सजग रहकर कार्य करें कलेक्टर गर्ग ने बैठक में दिये निर्देश

स्थैतिक निगरानी दल व उड़नदस्ता दल सजग रहकर कार्य करें
कलेक्टर गर्ग ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा/ विधानसभा निर्वाचन के लिये जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित कर वहां स्थैतिक निगरानी दल तैनात किये गये है। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र से किसी घटना की कोई सूचना मिलने पर उड़नदस्ता में तैनात अधिकारी कर्मचारी तुरन्त मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते है। सोमवार को उड़नदस्ता दल और स्थैतिक निगरानी दल में तैनात अधिकारी कर्मचारियों की संयुक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने निर्देश दिये कि निर्वाचन के दौरान निडर रहकर आयोग के प्रावधानों का पालन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों की लगातार जांच की जाए तथा जांच में यदि नगदी, शराब या अन्य कोई अवैध सामग्री मिलती है तो नियमानुसार कार्यवाही करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.