ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ई-पंचायतों में सीधे वार्तालाप का सिस्टम डेवलप करें : ग्रामीण विकास मंत्री पटेल

ई-पंचायतों में सीधे वार्तालाप का सिस्टम डेवलप करें : ग्रामीण विकास मंत्री पटेल

भारत सरकार की तकनीक को फॉलो करें

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की

भोपाल : पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में विभागीय समीक्षा करते हुए ई-पंचायतों के डाटा अपडेशन के साथ ही सीधे वार्तालप डेवलप करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल मध्यप्रदेश टेक ई-पंचायत सोसायटी (एमपी स्टेपस्) में प्रदेश में पंचायतों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों एवं् उनके क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव, सचिव धनंजय सिंह, संचालक पंचायत केदार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने विभाग की समग्र वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाएँ और मिशनों की जानकारियों को एक साथ, एक प्लेटफार्म पर लाया जाना सुनिश्चित करें। मंत्री श्री पटेल ने पंचायत दर्पण के पोर्टल में अंकित की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री श्री पटेल के निर्देश पर नरसिंहपुर जिले की जनपद और ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों की कम्प्यूटर पर हुई पूर्तियों से अवगत कराए। मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के क्रियाकलापों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इनका समुचित उपयोग किया जाएगा अन्यथा इन्हें बंद करने पर विचार करेंगे।
ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास विभाग की वेबसाइट पर विभाग अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की जानकारियाँ अपडेट होनी चाहिए। इससे आमजन विभाग में चल रही गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे। बेहतर कार्य के लिये भारत सरकार की तकनीक का अनुसरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.