ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक संपन्न

जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक संपन्न

हरदा मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी हरदा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक मे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर समिति के सदस्य और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर के प्रतिनिधि नवीन कृष्ण एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिला ई-नवर्नेंस सोसायटी हरदा को सशक्त बनाने एवं सोसायटी के कार्यो में सुधारात्मक नवाचारों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि शीघ्र ही इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर के साथ जिला प्रशासन हरदा एम.ओ.यू. करेगा । इसके साथ ही इंजीनियरिंग और प्रोद्योगिकी संस्थानों के विद्यार्थियों को हरदा जिले में कार्य करने हेतु आमंत्रित किया जावेगा।कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से जिले के ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं का चयन करके उन्हें “वित्तीय साक्षरता और नेतृत्व” विषय पर जिला ई-नवर्नेंस सोसायटी हरदा के द्वारा ट्रेनिंग दिलाकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.