ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ओलंपिक खेलों में देश के लिए खेलते हुए हरदा का नाम रोशन करें। कमल पटेल

ओलंपिक खेलों में देश के लिए खेलते हुए हरदा का नाम रोशन करें। कमल पटेल
हम उन्हें अच्छे कोच के साथ हर प्रकार की सुविधाएं देंगे ताकि उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा में निखार आ सके
हरदा पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुरू हुए कमल युवा खेल महोत्सव 2023-24 के आयोजन पर कहा कि इन खेलों के आयोजन के पीछे हमारा लक्ष्य है कि ओलंपिक खेलों में हरदा के खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर आए। पूर्व मंत्री पटेल ने कहा कि इस खेल महोत्सव में 28 प्रकार के खेल है जिसमें मलखंब, खो -खो,कबड्डी ,दौड़, एथलेटिक, तैराकी, शरीर सौष्ठव जैसे खेलों के साथ अन्य खेल खिलाए जा रहे हैं। खेल महोत्सव के विभिन्न खेलों में जो खिलाड़ी उभर कर आएंगे। हम उन्हें अच्छे कोच के साथ हर प्रकार की सुविधाएं देंगे ताकि उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा में निखार आ सके और वे देश के लिए खेलते हुए हरदा का नाम रोशन करें। कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को खेल महोत्सव की जिला स्तरीय टेबल टेनिस, वालीबाल एवं फुटबॉल मलखंब  प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कमल स्पोर्ट्स क्लब और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल और उनकी टीम को इस आयोजन के लिए मैं बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि जब से मैं राजनीति में आया हूं मेरा तबसे एक ही सपना है  जिला हर क्षेत्र में नंबर वन कैसे बने । उन्होंने कहा कि एक तहसील से जिला बना हरदा इस समय देश में गेहूं उत्पादन और चना उत्पादन में नंबर वन है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हम अग्रणी हैं। पूर्व कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हमने अभी तक जिले में जो भी कार्यक्रम शुरू किए हैं  उसे हमने “नर्मदे हर- जिंदगी भर” के लिए शुरू किए हैं। अब यह खेल महोत्सव भी हरदा में हर वर्ष 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संदीप पटेल बसंत राजपूत सुभाष शर्मा सहित खिलाड़ी मौजूद थे
Leave A Reply

Your email address will not be published.