ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

छीपवाड पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले ठगो को किया गिरफ्तार पीली धातु को असली सोना बताकर कम दामों में बेच थे आरोपी

छीपवाड पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले ठगो को किया गिरफ्तार

पीली धातु को असली सोना बताकर कम दामों में बेच थे आरोपी

फोटो
खिरकिया बुधवार को फरियादी शुभम पिता कचरू लाल राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी आनंद नगर खिरकिया ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किया की पूर्व के परिचित शंकर बघेला निवासी हरदा एवं उसके साथी धीरेंद्र शर्मा निवासी बगवाड़ा बुदनी ने पीली धातु को असली सोना बात कर सोने के बिस्कुट मंगलवार को दो बिस्कुट के टुकड़े देकर एवज में 20 हजार रुपए ले लिए आज फरियादी शुभम राठौड़ ने जब उन दोनों बिस्कुट के टुकड़ों को चेक कराया तो दोनों बिस्कुट पीतल के होना एवं उन दोनों टुकड़ों में जरा सा भी सोना नहीं होना पाया धीरेंद्र शर्मा और शंकर बघेला ने 20 हजार रुपए लेकर सोने की बिस्कुट का बोलकर नकली पीतल के बिस्कुट के टुकड़े फरियादी को दिए हैं और दोनों ने फरियादी के साथ बेईमानी की नीयत से धोखाधड़ी किए हैं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छिपावड पर अपराध क्रमांक 21/2024 धारा 420 34 भा द वि का कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल महोदय के मार्गदर्शन में टीम बना कर बुधवार को आरोपी धीरेंद्र शर्मा पिता गोपाल प्रसाद शर्मा निवासी बगवाड़ा तहसील थाना बुदनी जिला सीहोर को भारंगी गेट से गिरफ्तार कर मुताबिक मेमोरेंडएम 10 हजार रुपए,सोने जैसी पीली धातु के 11 नग टुकड़े एक ब्राउन कलर का लएदर का बैग जप्त किया गया एवं आरोपी शंकर बघेल पिता विजय सिंह बघेल निवासी प्रज्ञा नगर हरदा को हरदा से गिरफ्तार कर मुताबिक मेमोरेंडम 10 हजार रुपे जप्त किए गए है दोनों आरोपियों से पूछता जारी है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निकिता विल्सन, उपनिरीक्षक पुरषोत्तम गौर, प्रआ.50 पंकज राजपूत,आर 277 रविन्द्र गोयल ,161 त्रिवेंद्र,आर.सुनील बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.