ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

राजपाल पटेल बड़वानी में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में होंगे शामिल कलेक्टर गर्ग ने रहटगांव व बड़वानी में तैयारियों का लिया जायजा

राजपाल पटेल बड़वानी में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

कलेक्टर गर्ग ने रहटगांव व बड़वानी में तैयारियों का लिया जायजा

हरदा/ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहटगांव व बड़वानी आयेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रुप में शामिल होंगे इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ शनिवार शाम को रहटगांव व बड़वानी का दौरा कर वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने रहटगांव में बनाये गये हेलीपेड के आसपास मजबूत बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने बड़वानी के कार्यक्रम में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रहटगांव व बड़वानी में वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा बड़वानी के कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.