ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कमल पटेल ने आत्माराम बाबा के जन्म स्थान पर फेरी लगाकर चढ़ाया निशान

कमल पटेल ने आत्माराम बाबा के जन्म स्थान पर फेरी लगाकर चढ़ाया निशान
 
हरदा। जिले में एक और जहा मां नर्मदा का नाभिकुंड हंडिया के पास स्थित है। वहीं  जिले की भूमि संत ,महात्माओं की तपोनिष्ठ भूमि भी है। जिले के ग्राम अहलवाड़ा में एक ऐसे ही संत शिरोमणि आत्माराम बाबा हुए। जिनका ग्राम अहलवाड़ा जन्म स्थान है।आत्माराम बाबा को श्री श्री 108 अलख तपोनिधि सर्वजन बल्लभ चेतन पुरुष सतगुरु की उपाधि से जाना जाता है।प्रतिवर्ष यहा पर 21 जनवरी को धर्म प्रेमी जनता और साधु, संत ,महात्माओं का संगम होता है। इस दिन यहा पर भजन सत्संग और भंडारा का आयोजन भी होता है। ग्राम अहलवाड़ा इसलिए भी कई मायने रखता है।किसान नेता कमल पटेल प्रति वर्ष यहा पर पूज्य आत्माराम बाबा के जन्म स्थान पर निशान चढ़ाने आते हैं। विधिवत कार्यक्रम के अनुसार किसान नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल यहा पहुंचे और उन्होंने साधु, संतों, महात्माओं के साथ बाबा श्री के स्थान पर पूरे गांव में नंगे पैर फेरी लगाकर निशान चढ़ाया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.