ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

ब्लास्टिंग मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार

ब्लास्टिंग मामले का सातवां आरोपी गिरफ्तार

हरदा /शहर के बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री ब्लास्टिंग के मामले में पुलिस नें सातवे आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि हरदा शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में 6 फ़रवरी को भीषण विस्फोट हुआ था जिसमे अब तक करीब 13 लोगो कि मौत हो गई है। इस मामले में मंगलवार को सातवें आरोपी आयुष गर्ग (अग्रवाल ) पिता दीपक गर्ग उम्र 27 वर्ष निवासी खातेगांव जिला देवास को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। एस पी अभिनव चौकसे का कहना है कि राजेश फायर बर्क्स जो राजू उर्फ राजेश पिता स्व. नंदलाल अग्रवाल उम्र 52 साल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल दोनो निवासी पुरानी सब्जी मण्डी हरदा के द्वारा संचालित की जाती है। मंगलवार को राजेश फायर बर्क्स फैक्ट्री मे विस्फोट हुआ था। इस मामले मे सिविल लाईन थाना हरदा में आरोपियों के खिलाफ 304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले मे अभी तक 7 आरोपियों कि गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.