ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र चारुआ, कालधड़ का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

कलेक्टर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र चारुआ, कालधड़ का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चारुआ में दीवारों पर योजनाओं एवं हितग्राहियों की सूची नहीं होने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल योजनाओ का दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर राजस्व महा अभियान का सारा पोर्टल खोलने के लिए कहा किंतु आईडी पासवर्ड ध्यान न होने के कारण वे खोल न सके। उन्होंने एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया, तहसीलदार राजेंद्र पवार व पंचायत सचिव से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली।
ग्राम पंचायत कालधड़ में ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया गया कि प्राथमिक स्कूल में 1 शिक्षक है जबकि स्कूल में 69 बच्चें है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर ग्रामीणों को समस्या से निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान एसडीएम खिरकिया व तहसील कार्यालय खिरकिया में एसडीएम और तहसीलदार की दौरा डायरी नही मिलने पर चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।उन्होने राजस्व महा अभियान के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश पटवारी तहसीलदार एवं एसडीएम को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व की बैठक में सभी अधिकारियो को सारा पोर्टल का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन की रिपोर्ट शाम 7 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपल्ब्ध कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.