ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की सड़क निर्माण कार्य भी देखा

कलेक्टर सिंह ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
सड़क निर्माण कार्य भी देखा
हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, सड़क विकास निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीआईयू, एनएचएआई के निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समय सीमा में निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर साइट की प्रापर फिनिशिंग की जाये।
इससे पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने नीमगांव से पलासनेर तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को समय सीमा में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा शहर में कलेक्ट्रेट चौराहे से पीलियाखाल अंडर ब्रिज तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.