ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया औद्योगिक संस्थानों में अग्नि व विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

कलेक्टर सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया

औद्योगिक संस्थानों में अग्नि व विद्युत सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश

हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होने इस दौरान संस्थानों का भ्रमण कर वहां अग्नि शामक यंत्र व विद्युत सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संस्थान संचालकों को दिये। इस दौरान उन्होने संचालकों को औद्योगिक नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महा प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र सचिन रोमड़े उपस्थित थे। उन्होने इस दौरान जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों के साथ मगंलवार को बैठक आयोजित करने के निर्देश जिला प्रबंधक उद्योग को दिए। उन्होने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका हरदा को औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त साफ-सफाई, रोशनी के लिये लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर फेक्ट्री संचालकों ने कलेक्टर श्री सिंह को असामाजिक तत्वों की समस्या के बारे में अवगत कराया, जिस पर उन्होने पुलिस विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह मेसर्स शिवम् प्लायवुड का निरीक्षण कर वहां के कर्मचारियों से अग्निशामक यंत्र को ऑपरेट करके दिखाने के लिये कहा, जिसे कर्मचारी ऑपरेट नहीं कर सके। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने संस्थान संचालक को सभी कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र को ऑपरेट करने संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने संस्थान की दीवार क्रेक होने के कारण उसे नया बनाने के लिए फैक्ट्री के मालिक को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होने मशीनों के संचालन की प्रक्रिया भी देखी। मेसर्स नवीन बेकरी के निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर व अन्य सामग्री एक ही स्थान पर अव्यवस्थित मिलने पर उन्होने सामग्रियों को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित फैक्ट्री मालिक को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विजय फ्लोर मिल का भ्रमण कर वहां संचालित मशीनों का अवलोकन किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.