ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खिरकिया रेलवे स्टेशन को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बड़ी सौगात

खिरकिया रेलवे स्टेशन को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बड़ी सौगात

रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया

 

हरदा/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं प्रतिष्ठानों शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होने मध्यप्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए शिलान्यास के साथ ही 133 रोड़ ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिरकिया रेल्वे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद डी.डी. उइके, विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्र खनुजा, कलेक्टर आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व रेल्वे अधिकारी मौजूद थे।
सांसद श्री उइके ने इस अवसर पर कहा कि आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में रेल्वे इन्फ्रास्ट्रक्चर का एक नया युग प्रारम्भ हुआ है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। गत वर्षों में करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है। करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन और स्वच्छ शौचालय की सौंगात मिली है। देश के करोड़ों बेरोजगार नागरिकों को मुद्रा योजना व अन्य रोजगारमूलक योजनाओं में ऋण व अनुदान की सुविधा मिलने से उनके परिवार के आर्थिक स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आया है।इस दौरान प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया गया, उमें जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पाँच-पाँच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में हरदा जिले के खिरकिया सहित सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, साँची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवाँ, नरसिंहपुर, पिपरिया, इन्दौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खण्डवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.