ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को, बीमा कम्पनियों के वकीलों की बैठक सम्पन्न

नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को, बीमा कम्पनियों के वकीलों की बैठक सम्पन्न

हरदा/ पूरे प्रदेश में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन में एवं विशेष न्यायाधीश, प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत श्री अनूप कुमार त्रिपाठी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप राठौर की उपस्थिति में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये सोमवार को बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एम.एस.चौहान, ऋषि पारे, रामविलास कुशवाह, विष्णु कौशल, आर.सी. शर्मा के साथ न्यायायलय में चल रहे मोटर दुर्घटना अधिनियम के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सफल बनाने हेतु ए.डी.आर. सेन्टर भवन हरदा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में गंभीरता से चर्चा की गई, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके। बैठक में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राठौर ने जिले के पक्षकारों से अनुरोध किया कि नेशनल लोक अदालत 9 मार्च को अपने प्रकरणों का निराकरण कराकर समय एवं धन की बचत कर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.