ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कृषकों को मण्डियों में सभी सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित करें : कृषि मंत्री कंषाना मण्डी बोर्ड संचालक मण्डल की 142वीं बैठक आयोजित

कृषकों को मण्डियों में सभी सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित करें : कृषि मंत्री कंषाना
मण्डी बोर्ड संचालक मण्डल की 142वीं बैठक आयोजित

भोपाल : कृषकों के लिये मण्डियाँ सुविधा-स्थली बनें। मण्डियों में कृषकों को सभी सुविधाएँ मिलना सुनिश्चित हो। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री-सह-अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को मण्डी बोर्ड के संचालक मण्डल की 142वीं बैठक में उक्त निर्देश दिये। बैठक में मंत्री श्री कंषाना को मण्डी बोर्ड के एमडी श्री श्रीमन शुक्ल ने आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।
कृषि मंत्री-सह-मण्डी बोर्ड अध्यक्ष श्री कंषाना ने कहा कि मण्डियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जाये, जिससे मण्डियों में आने वाले कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मण्डियों को आदर्श मण्डियों के रूप में विकसित किया जाये, जहाँ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, ठहरने के बेहतर प्रबंध हों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि हम सभी को विभाग में ऐसे काम करना हैं, जिसे कृषक और अन्य लोग भी हमेशा याद रखें।
संचालक मण्डल की बैठक में पूर्व की बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें आय शीर्ष में 300.52 करोड़ रुपये की सकल प्राप्ति एवं व्यय शीर्ष में 299.85 करोड़ रुपये का व्यय दर्शाया गया है। बैठक में उप सचिव तरुण भटनागर, अपर संचालक कृषि एस.सी. सिंगादिया, अपर आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ बी.एस. शुक्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
क्रमां

Leave A Reply

Your email address will not be published.