ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

मैं आपसे आपका आशीर्वाद मांगने हरदा आया हूं ये मेरे लिए बड़ी पूंजी है पीएम मोदी ने हरदा में जनसभा को किया संबोधित उमड़ा जन सैलाब

मैं आपसे आपका आशीर्वाद मांगने
हरदा आया हूं ये मेरे लिए बड़ी पूंजी है

पीएम मोदी ने हरदा में जनसभा को किया संबोधित उमड़ा जन सैलाब

हरदा /पीएम मोदी हरदा पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान हजारों की भीड़ पीएम मोदी को सुनने के लिए एकत्रित हुई. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और अपनी सरकार द्वारा लिए महत्वपूर्ण फैसलों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘अब कांग्रेस के नेता घरों से निकलना भी बंद कर दिए हैं. क्योंकि उनको पता है कि मोदी की गारंटी के आगे कांग्रेस का झूठ टिकने वाला नहीं है.
मोदी ने कहा कि कल पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासी समाज के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की एक बहुत महत्वपूर्ण योजना भी केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है.
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे दिल में आदिवासियों के लिए जगह है. इसलिए जब मौका आया, तो भाजपा ने आपके गौरव को मान दिया, आपकी भावनाओं को समझा पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने के लिए. नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा देशवासियों को उनके नसीब पर नहीं छोड़ सकता। परमात्मा ने मुझे शक्ति दी है, मैं चैन से नहीं बैठ सकता था। तब मैंने निश्चय किया कि कोई भी मां भूखी न सोए। तो मैंने सरकार के अन्न के भंडार खोल दिए। पीएम मोदी ने कहा कि हर इंसान विकास चाहता था। पहले वाले सोए पड़े थे, लेकिन ये गरीब मां का बेटा है, जो गरीब की सेवा का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आपका हक समझ कर सुविधाएं दे रही है। मोदी यानी कि हर गारंटी पूरा होने की गारंटी। बीजेपी ने हर वर्ग के लिए संकल्प पत्र तैयार किया है। ये संकल्प पत्र मध्य प्रदेश का विकास पत्र है।

मैं आपसे कुछ मांगने आया हूं

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों पहले मोदी जब आता था तो कुछ ना कुछ लेकर आता था। इनता ही नहीं कुछ ना कुछ देने भी आता था, कभी ये योजना, कभी वो योजना, जबकि आज मैं देने के लिए नहीं आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपसे कुछ मांगने के लिए आया हूं। सर झुकाकर मांगने के लिए आया हूं, मेरे लिए नहीं बल्कि आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मांगने आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कुछ मांगने के लिए आया हूं और मैं आपसे मांगता हूं आपका आशीर्वाद, आपका ये आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। मैं आपसे यही मांगने आया हूं कि कमल के बटन को दबाकर एक बार फिर मोदी को सत्ता में लाइये। इस दौरान
बैतूल सांसद डीडी उईके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भारतीय कॉमेडिया ने अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने बैतूल, विदिशा की विधानसभाओं के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह अशोक गुर्जर ललित पालीवाल जगदीश सोलंकी रविंद्र दुआ संजीव यादव पूर्व विधायक बैतूल आर्य मंडल अध्यक्ष संतोष कलाम नारायण बोस ज्ञानी राम महाजन  सहित  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे  

Leave A Reply

Your email address will not be published.