ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कई वर्षों से लगातार अनुपस्थित 9 संविदा शिक्षको व 1 प्रयोगशाला सहायक की सेवा समाप्त

कई वर्षों से लगातार अनुपस्थित 9 संविदा शिक्षको व 1 प्रयोगशाला सहायक की सेवा समाप्त

जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया ने जारी किये आदेश

हरदा /जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने म.प्र. संविदा शाला शिक्षक नियम 2005 के तहत ड्यूटी से कई वर्षों से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे 9 संविदा शिक्षकों व 1 प्रयोगशाला सहायक की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी किये हैं। सहायक संचालक शिक्षा बलवंत पटेल ने बताया कि जिन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जारी किए गए हैं उनमें सुरेन्द्र दोहरे संविदा शिक्षक वर्ग-3, विनीत तिवारी संविदा शिक्षक वर्ग -2, श्रीमती चेतना भिसे संविदा शिक्षक.वर्ग -3, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता संविदा शिक्षक वर्ग -3, विपिन बिहारी गुप्ता संविदा शिक्षक वर्ग -3, कु.सुनीता खराडे, संविदा शिक्षक वर्ग -3, भैरोसिंह मण्डलोई संविदा शिक्षक वर्ग -3, श्रीमती सुधा बख्शी, प्रयोगशाला सहायक, श्याम शुक्ला, संविदा शिक्षक वर्ग-2, सुश्री रेखा बारस्कर, संविदा शिक्षक वर्ग-3 शामिल हैं । ये सभी शिक्षक कई वर्षों से लगातार अनुपस्थित थे।
इन्हें पूर्व में भी अनेक बार कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये। हाल ही में इन्हें गत 15 मई को अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका जवाब संतोषप्रद ना होने से इन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.