ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल का औचक किया निरीक्षण गंदगी देख नाराज हुए 

कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल का औचक किया निरीक्षण गंदगी देख नाराज हुए 

हरदा / कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देख नाराज हुए उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल में इधर उधर दीवारों पर थूक कर गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिये मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल के शिशु वार्ड व पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी इस दौरान निरीक्षण किया। उन्होने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के सभी वार्डों में कूलर लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के औषधीय भण्डारण पंजी का ऑनलाइन व ऑफलाइन संधारण करने के लिये कहा। निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन कक्ष बंद पाया गया, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और समय से इसे खुलवाने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल परिसर में इधर उधर पड़ी अनुपयोगी सामग्री को कंडम घोषित कर उसकी नीलामी कराने के लिये सिविल सर्जन डॉ. शर्मा से कहा। शिशु वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल भवन में विद्युत फिटिंग को व्यवस्थित करने तथा अतिरिक्त ट्यूब लाइट व एलईडी बल्व लगाकर वार्डों की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के शौचालय गंदे पाये गये, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और सफाई एजेन्सी पर कार्यवाही के लिये कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र समय पर न खुलने पर नाराजगी प्रकट की और प्रतिदिन निर्धारित समय पर औषधि वितरण केन्द्र से मरीजों को दवाईयां वितरित कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होने अस्पताल परिसर में और अधिक डस्टबिन रखवाने के लिये भी सिविल सर्जन डॉ. शर्मा को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि सभी डॉक्टर्स निर्धारित समय पर अस्पताल आएं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी सूचना पटल पर नियमित रूप से अंकित कराने के लिये भी सिविल सर्जन को निर्देश दिये। उन्होने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.