ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

दुर्गा उत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

दुर्गा उत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

 

खिरकिया थाना परिसर में दुर्गा उत्सव को लेकर शहर की पूजा पंडाल कमिटियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. दुर्गा उत्सव शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बुधवार को छिपावड थाना में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने कहा कि दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पंडाल कमिटियों की भूमिका भी अहम है. दुर्गा उत्सव को लेकर मंदिर कमिटी के लोगों को वॉलिंटियर बनाना अनिवार्य होगा. कमिटी के लोग थाने में आवेदन दे दें. उसका पूरा ध्यान रखेंगे. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान भीड़ वाले पूजा पंडालों में पटाखे जलाने वालों पर ध्यान दें. इससे बेवजह लोगों को परेशानी हो सकती है. तय रूट से ही विसर्जन का जुलूस निकाला जाएगा. व्यवस्था वॉलिंटियर्स संभालेंगे एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल ने कहा  नवरात्र प्रारंभ हो गया  है. इससे पहले भी जो भी पर्व हुए हैं शांतिपूर्ण माहौल में हुए है. इस बार भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में गुजरेगी. यहां के लोग शांतिप्रिय है, अन्य पर्वो की भांति दुर्गा पूजा का त्योहार भी यहां के लोग मिल जुल कर मनाएंगे. इस दौरान विभिन्न पूजा कमिटीके प्रतिनिधि मौजूद थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.