ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

कलेक्टर ने पेंशनर्स दिवस पर सम्मान किया

कलेक्टर ने पेंशनर्स दिवस पर सम्मान किया।

हरदा पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा स्थानीय होटल मानसरोवर मे राष्ट्रीय पेंशनर महोत्सव दिवस मनाया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह मंगलवार को पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर्स दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में पेंशनर्स का सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा पेंशनर्स के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। उन्होने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि सेवा निवृत्ति के दिन ही पेंशनर्स को पेंशन भुगतान आदेश सौंप दिया जाए एवं अन्य स्वत्वों का भुगतान कर दिया जाए।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि हर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशनर्स सम्मान समारोह आयोजित कर सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होने कहा कि पेंशनर्स के साथ हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएगी। संभागीय अध्यक्ष रामचरण साहू ने उपस्थित पेंशनर्स को सलाह दी कि पेंशनर्स दम्पत्ति का संयुक्त खाता बैंक में रखे। उसी संयुक्त खाते में पेंशन जमा कराई जानी चाहिए। उन्होने कहा कि सेवा निवृत्ति से पूर्व कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी पत्नि का जो नाम पेंशन भुगतान आदेश में लिखा है, वही नाम आधार कार्ड व बैंक खाते में होना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस अवसर पर एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष रामचरण साहू व डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.