ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

शराब की दुकानों पर चस्पा नहीं है रेट लिस्ट, मनमाने दाम वसूल रहे दुकानदार

शराब की दुकानों पर चस्पा नहीं है रेट लिस्ट, मनमाने दाम वसूल रहे दुकानदार

खिरकिया। खिरकिया नगर में आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस पर संचालित होने वाले अंग्रेजी देशी शराब के ठेकेदारों को लिस्ट चस्पा करनी अनिवार्य है। परन्तु विभाग के नियमों को दरकिनार रखकर शराब के ठेकेदार अपने मनमाने दाम ग्राहकों से वसूलने के लिए दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं करते है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो शराब की दुकानें रात 12 बजे के बाद भी चलती रहती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग ने दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए हुए है। परन्तु नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के किसी भी दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं है। आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो समस्त शराब दुकान के ठेकेदारों को अपनी दुकान के बाहर ब्रांड नाम के साथ रेट लिस्ट भी लगानी चाहिए। इसके बाद भी इन पर संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
इनका कहना
इस संबंध में आबकारी विभाग की खिरकिया प्रभारी दीपिका मैडम को फोन लगाया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.