76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
खिरकिया:- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अमोल बिहार कालोनी में भारत माता मूर्ति का अनावरण अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल,मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर महेंद्र सिंह खनूजा एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष विजेंद्र गौर जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधुओ गणमान्य नागरिको व्यापारी बंधुओ नगर वासियों क्षेत्र वासियों प्रबुद्धगण की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। साथ ही अमोल बिहार परिवार द्वारा पधारे अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओ को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतिया फलोक आर्टिस्ट ग्रुप खंडवा, खिरकिया सरस्वती शिशु मंदिर एवं इंपीरियल पब्लिक स्कूल, ग्राम कालधड़ के शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष परिणाम की नाट्य प्रस्तुति दी जो की विशेष आकर्षण का केंद्र रही,मानवीय सिसोदिया ने नृत्य एवं अक्षरा मुणोत ने अभिव्यक्ति देकर दी सभी का मन सौरभ पुलकित हो उठा।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अमोल विहार कॉलोनी के सुव्यवस्थित साज सज्जा और चौड़ी सड़कों की प्रशंसा की और सभी सरकारी नियम और शर्तों का पालन करने के बाद उचित दामों में सभी के लिए भूखंड की व्यवस्था अमोल बिहार कालोनी के संचालक ने की। जनपद अध्यक्ष रानू पटेल ने भी संबोधित किया।कालोनाईजर अभय चोपड़ा,आदेश चोपड़ा,आयुष चोपड़ा ने तीनों स्कूल के बच्चों को २१०० रुपए की नकद राशि एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। एवं दोनो बालिकाओं को भी सम्मानित किया।पधारे अतिथियों के प्रति अमोल बिहार परिवार ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रदर्शित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजू यादव चारवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत पूर्व नपा अध्यक्ष पूनम चंद गुप्ता पार्षद नितिन गुप्ता महेंद्र सिंह खनूजा शाहिद गनमैन नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन आशीष समदडिया ने किया