ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्‍यापार, छापे में संदिग्ध हालत में मिली 13 लड़कियां

संदिग्ध हालत में मिली 13 युवतियों से पूछताछ की जा रही

रायपुर। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में पुलिस द्वारा बहुत से स्पा सेंटर में छापेमारी कर कार्रवाई की थी। शनिवार को नया मामला सामने आया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दो स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी। जहां से सात के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। संदिग्ध हालत में मिली 13 युवतियों से पूछताछ की जा रही है। ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड स्पा में पुलिस ने छापामारी कार्रवाई की है।

पिछले महीने भी छह से ज्यादा स्पा में हुई थी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शंकर नगर स्थित द मून और द माइंड स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक इन स्पा सेंटरों अलग अलग राज्यों की युवतियां पकड़ी गई हैं। पुलिस ने आकाश शाहू, विवेक शाहू, अशोक वारत, आशियाना यादव, राकेश महानंद को गिरफ्तार किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.