ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार को 4 लोगों की मौत

एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कार के टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में दादी, नाती समेत परिवार के 4 लोगों की जान जाने की खबर है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है।

घटना सिविल लाइन के दहेमी की है। जहां कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी शिक्षक पीतांबर के फुफेरे भाई की शादी संभल जिले के चंदौसी में थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पीतांबर के परिजनों के साथ चचेरे-तहेरे भाई भी अपने बच्चों समेत गए थे। शनिवार को रात करीब 10 बजे पीतांबर और उसके परिवार के लोग अलग-अलग वाहनों से लौट रहे थे।

पीतांबर का भाई जितेंद्र कार चला रहा था. इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास तपसी आश्रम के सामने रोड किनारे खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में पीतांबर का पुत्र अरनव, अरनव की दादी सूरजवती, टीटू का पुत्र हर्ष, जितेंद्र की पत्नी शशि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीतांबर की पत्नी मित्तल यादव, पुत्री शिवान्या, टीटू की पुत्री अनवी, भाई जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी आलोक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बॉडी काटकर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.