खिरकिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान किया गया। जिसमें खिरकियां के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा छुड़ाने के लिए प्रेरणादाई नाटक प्रस्तुत किये गए एवं नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा एवं नारे लगवाए गए। यह कार्यक्रम छीपाबड़ महाराणा प्रताप चौक, गांधी चौक खिरकिया ,वंदना होटल के सामने एवं दरबार बूट हाऊस के सामने किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने किया। जिसमें रमा सत्यनारायण गौर (पार्षद, छीपाबड़), सत्यनारायण गौर (पूर्व पार्षद ) शिवनारायण साद (अध्यक्ष जिला राजपूत परिषद ,हरदा) अनिल दरबार (अध्यक्ष नशामुक्ति अभियान जिला राजपूत परिषद ,हरदा) सत्कार होटल के संचालक उमेश जी नागडा ने रिबन काटकर किया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। बी .के भव्यता बहन ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है जिसका प्रयोग करने वाले को अत्यधिक नुकसान पहुंचाता है ,शराब के सेवन से व्यक्ति अपना सर्वनाश तो करता है लेकिन साथ ही साथ पूरे परिवार को भी गरीबी एवं भुखमरी जैसी स्थिति में पहुंचा देता है बी. के राजेश भाई साहब ने बताया ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से जुड़कर और यहां के आध्यात्मिक ज्ञान को अपनाकर पूरे भारतवर्ष में 12 लाख से अधिक लोग संपूर्ण नशा मुक्त हुए हैं कई ऐसे लोग थे। जिन्होंने नशे के दलदल में फंस कर अपना जीवन बर्बाद कर लिया था। आज वह नशा मुक्त और तनाव मुक्त जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में बी के उषा बहन ने नशा मुक्त अभियान को सफल करने में जिन्होंने भी अपनी भागीदारी निभाई उनका और मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वरीय सौगात भी भेंट किये।
ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ...
समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण
वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र...
सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई
नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल
76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण
कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण
दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ...
खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...