ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 100 मीटर तक घसीटता रहा शव

दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सिवनी में रहने वाले व्यवसायी को तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और उसके सवार व्यववायी हाईवा के नीचे फंस गए। इधर चालक बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटता रहा। इसके बाद ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सिवनी में रहने सतीश गुप्ता व्यवसायी हैं। सिवनी में ही उनकी मोबाइल और ऐसेसरीज की दुकान है। मंगलवार को किसी काम से पेंड्रा आए थे। यहां पर काम निपटाने के बाद वे देर रात गांव लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे वे मझगवां के पास पहुंचे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यवसायी सड़क पर गिरकर हाईवा के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर नीचे फंसे व्यवसायी को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद वह हाईवा को छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। बुधवार की सुबह पीएम के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

गांव में शोक, परिवार में पसरा मातम

सिवनी में बुधवार की सुबह लोगों को युवा व्यवसायी के मौत की जानकारी मिली। इससे गांव में शोक का माहौल है। सतीश युवा व्यवसायी के साथ ही मिलसार थे। देर रात घटित हादसे की जानकारी गांव के लोगों को सुबह मिली। इससे लोग सकते में आ गए। लोगों को एकाएक घटना पर विश्वास नहीं हुआ। गांव के लोग एक दूसरे से घटना की जानकारी लेते रहे। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सुबह ही चीरघर पहुंच गए थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.