ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

बेटे के कहने पर पिता ने पत्नी का शव फ्रीजर में रखा, मायके पक्ष ने लगाया हत्‍या का आरोप

रीवा। शहर की कोतवाली पुलिस ने रविवार को महिला का शव फ्रीजर से बरामद किया है। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या उसके पति ने की है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका के बेटे ने पिता को कहा था कि जब तक वह मुंबई से आ नहीं जाता, तब तक मां का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। ऐसे में पिता ने पत्नी का शव फ्रीजर में रख दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के जिउला गांव का है।

सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्री मिश्रा की मौत गत 30 जून की रात हुई। स्वजन इसकी वजह बीमारी बता रहा है। मुंबई में रहने वाले बेटे हर्ष मिश्रा ने पिता से बात की। कहा कि उसके आने तक मां का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। ऐसे में पिता ने फ्रीजर मंगाकर डेड बॉडी उसमें रख दी। बेटा भी रीवा आ गया है।
मायके पक्ष का आरोप
महिला के भाई अभयराज तिवारी ने बताया है कि बहनोई भरत मिश्रा शराब का आदी है। जिसके कारण शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। उसने ही बहन की हत्या कर दी है। फ्रीजर में शव रखकर गेट पर मातम मना रहा था। हम लोगों को सूचना तक नहीं दी गई। दूसरों के जरिए जानकारी मिली । बेटे को अपनी मां की बीमारी के बारे में पूरी जानकारी है।
जांच में सामने आई बात
पुलिस ने बताया है कि मृतका का शव रखने के लिए लायंस क्लब से फ्रीजर मंगाया गया है। मृतका का मायका सगरा थाना क्षेत्र के समीप मनकहरी गांव में है। उनकी मांग पर संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा चुकी उनकी आरोप निराधार हैं। हालांकि शव का पीएम कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.