ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

तेज रफ्तार बेकाबू कार ने मजदूर को मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

मृतक व्यक्ति के परिवार के लोगों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये आर्थिक मदद दी गई

जांजगीर-चाम्पा । अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में शनिवार की रात तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एन एच -49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

इस दौरान मृतक व्यक्ति के परिवार के लोगों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये आर्थिक मदद दी गई और वह जिस केव्हीके प्लांट में कार्यरत था, वहां उसके परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि अमरताल गांव का राजकुमार यादव का घर सड़क किनारे है, वह शनिवार की रात दस बजे के करीब सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी अकलतरा की ओर से जांजगीर की ओर जा रही कार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके से कार लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। इधर राजकुमार यादव की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर अकलतरा के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी. घटना के बाद मौके पर तनाव था और मुआवजे के साथ नौकरी की मांग लोगों ने की इस पर प्रशासनिक अफसरों ने आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हुआ।

अकलतरा तहसीलदार जयश्री पथे ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने चक्जाजाम किया था। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार की मदद दी गई है, वहीं केवीके प्लांट में कम्पनी वालों ने नौकरी देने का आश्वासन दिया. इसके बाद, चक्काजाम समाप्त हो गया है और एन एच – 49 पर आवागमन शुरू हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.