ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

अजब प्रेम की गजब कहानी, प्रेमी के साथ जाने पहले पति को छोड़ा, फिर ढाई साल के बेटे की चढ़ा दी बलि

हत्या का रहस्य उजागर होने के बाद भी महिला में शर्मिंदगी नजर नहीं आई

सूरत (गुजरात)। मूलत: छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए जो काम किया वह जानकर आप अंदर से हिल जाएंगे। महिला ने अपने ढाई साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद लिफ्ट के बेसमेंट में बने गड्ढे में फेंक दिया। हत्या का रहस्य उजागर होने के बाद भी महिला में शर्मिंदगी नजर नहीं आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय नैना सुखनंदन मंडावी सूरत में निर्माणस्थल पर काम करती है। पिछले दो साल से वह अपनी मां सुमन और ढाई साल के बेटे वीर उर्फ ​​भोंदू के साथ निर्माणस्थल पर रह रही थी। 28 जून को डिंडोली पुलिस स्टेशन में सूचना दी कि उसका बेटा 27 जून की दोपहर को खेलते समय लापता हो गया है। डिंडोली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस को नैना पर संदेह था, जो बीते दो साल से अपने पति से अलग रह रही थी।

अन्य श्रमिकों से नैना के प्रेमी का पता चलने पर पुलिस ने अलग-अलग तरीकों से उससे पूछताछ की तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव भी बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया। बच्चे के शव को सामने देखने के बाद भी महिला की आंखों से एक आंसू नहीं था। इसके साथ ही जब कड़ी पूछताछ पुलिस कर रही थी। तब भी वह यही बोल रही थी कि मुझे मार से डर नहीं लगता मुझे पीटने की आदत है।

जानकारी के अनुसार, मां ने अपने ढाई साल के बेटे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसे अपने प्रेमी के साथ रहना था। पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी से पहले ही महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो साल पहले पति से मन मुटाव होने के बाद उसे छोड़कर अपनी मां और बेटे के साथ सूरत आ गई थी। इसके साथ ही पूर्व प्रेमी के साथ उसने घर बसाने के लिए बात कही, लेकिन बच्चे की वजह से उसके प्रेमी व उसके परिजनों ने मना कर दिया था। प्रेमी को पाने के लिए उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.