ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

लाड़ली बहना योजना से बहनें अब आर्थिक रूप से “मजबूर” नहीं बल्कि “मजबूत” होंगी कृषि मंत्री पटेल ने बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर होने पर दी बधाई

लाड़ली बहना योजना से बहनें अब आर्थिक रूप से “मजबूर” नहीं बल्कि “मजबूत” होंगी

कृषि मंत्री पटेल ने बहनों के खाते में राशि
ट्रांसफर होने पर दी बधाई
फोटो
हरदा / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की द्वितीय मासिक किश्त के 1 हजार रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये। इस अवसर पर उन्होने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को उनके दायित्व निर्वहन की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर बताया कि आगामी 25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिये फिर से फार्म भरे जायेंगे। जो महिलाएं पिछली बार फार्म नहीं भर पाई थी या जो 21 वर्ष से 23 वर्ष के बीच की आयु की है, वे 25 जुलाई से अपने फार्म जमा करा सकती है ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।
हरदा के नगर पालिका परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। उन्होने इस अवसर पर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रूपये की राशि जमा होने पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोद, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर इन्दौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बारहवीं कक्षा के बाद ई-स्कूटी, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और लाड़ली बहना योजना ऐसी योजनाएं हैं जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान बढ़ा है। अब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूर नहीं बल्कि ‘‘मजबूत’’ होंगी। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों के जन्म पर घर में मायूसी छा जाती थी लेकिन सरकार की नीतियों और योजनाओं की बदौलत अब बेटियों के जन्म पर घर में खुशियां मनाई जाती है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के समय ही उसके लखपति होने की गारंटी हो जाती है।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पंचायत निर्वाचन, नगरीय निकाय निर्वाचन और सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया है, जिससे स्थानीय निकायों और शासकीय नौकरियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इससे पूर्व, कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कृषि मंत्री श्री पटेल ने आयरा खान को लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.