ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

इंदौर के तलावली चांदा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, रेस्क्यू टीम पहुंची

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा स्थित तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। सभी बच्चे वहां नहाने गए थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्चों की खोजबीन जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बजरंग नगर कांकड़ के रहने वाले ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। दो बच्चों की तो मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम तालाब में डूबे बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए।

तालाब में नहाने जाते हैं बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार, इस तालाब में बच्चे अकसर नहाने आते हैं। बारिश के दिनों में अकसर बच्चों को यहां आने से रोका जाता है, लेकिन बच्चे फिर भी नहाने चले जाते हैं। लसूड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इंदौर में लगातार बारिश से तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.