ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

MP में चुनावी सौगात-रायसेन जिले में बनेंगी सुल्तानगंज एवं बम्होरी नाम से दो नई तहसीलें

भोपाल। चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार रायसेन जिले को दो नई तहसीलों की सौगात देने जा रही है। रायसेन जिले में सुल्तानगंज एवं बम्होरी नाम से दो नई तहसीलें बनाई जाएंगी। सुल्तानगंज तहसील को वर्तमान तहसील बेगमगंज को तोड़कर बनाया जाएगा, जबकि बम्होरी तहसील को वर्तमान तहसील सिलवानी से तोड़कर बनाया जाएगा। आगामी 12 अगस्त के बाद ये दोनों नई तहसीलें विधिवत रूप से मूर्तरूप ले लेंगी। इनके गठन से रायसेन जिले में कुल तहसीलों की संख्या 12 हो जाएंगी। परिवर्तन के बाद सुल्तानगंज तहसील में बेगमगंज तहसील के 28 पटवारी हल्के (क्षेत्र)समाविष्ट होंगे। उत्तर में सागर जिले की तहसील सुरखी एवं जैसीनगर, पूर्व में सागर जिले की तहसील केसली, दक्षिण में जिले की तहसील सिलवानी और पश्चिम में वर्तमान तहसील बेगमगंज की सीमाएं नई तहसील से लगेगी। नई तहसील बम्होरी में सिलवानी तहसील के 20 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे। इसमें उत्तर में जिले की तहसील गैरतगंज, पूर्व में वर्तमान तहसील सिलवानी, दक्षिण में जिले की तहसील बरेली एवं तहसील उदयपुरा और पश्चिम में जिले की तहसील बरेली एवं तहसील बाड़ी की नई सीमाएं लगेंगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.