ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पुलिस हवलदार की बेटी की गला काटकर हत्या, पुराना दोस्त हिरासत में

भोपाल। राजधानी में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक 18 वर्षीय युवती की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका एक पुलिस कर्मी की बेटी है। पुलिस इस हत्याकांड में मृतका के एक मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी लगने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। शव को पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा जा रहा है। रातीबड़ थाने के थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू नगर निवासी नीशु चौहान पढ़ाई करती है, उसके पिता राजधानी के गौतम नगर थाने में प्रधान आरक्षक है। शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली थी कि जूडिशियल अकादमी भदाभदा के पास एक युवती का लहुलूहान हालत में शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उसके पास से मिले दस्तावेज से उसकी शिनाख्त हुई, उसके बाद तत्काल उसके बारे में जानकारी जुटाकर उसके एक पुराने दोस्त को हिरासत में लिया गया है। उस पर उसकी हत्या करने की शंका है। उसससे पूछताछ की जा रही है। उसके यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार हत्या करने का कारण क्या है। पुलिस ने मामले में युवती का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस मृतका के स्वजनों से भी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.