ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

पचमढ़ी में झमाझम वर्षा, भोपाल, इंदौर, उज्‍जैन, जबलपुर में तेज बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल। मानसून द्रोणिका वर्तमान में गुना, सागर से होकर गुजर रही है। छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के पास कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके शुक्रवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से शुक्रवार से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आएगी। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

 

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी में 97, इंदौर में 42.4, छिंदवाड़ा में 29.2, खरगोन में 23.6, मंडला में 21, भोपाल में 19.8, रतलाम में 17, उज्जैन में 17, धार में 12.2, खंडवा में 11, टीकमगढ़ में छह, सिवनी में 5.2,उमरिया में 4.8, मलाजखंड में तीन, रायसेन में 2.6, नर्मदापुरम में 2.2, नौगांव में 1.6, बैतूल में 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर से होकर ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। विदर्भ और उससे लगी मध्य प्रदेश की सीमा पर विंडशियर जोन (विपरीत दिशा की पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं का टकराव) बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से मप्र के विभिन्न जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गुरुवार-शुक्रवार को भी भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शुक्रवार को ओडिशा के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस वजह से मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.