ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ के नेतृत्व में कृषि मंत्री कमल पटेल की कावड़ यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार खिरकिया शहर में जारी

खिरकिया । विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ द्वारा आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग कावड़ यात्रा की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है । कमल सांस्कृतिक मंच के बैनर तले कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा यह कावड़ यात्रा 24 जुलाई को सुबह 8 से क्षेत्र की धार्मिक नगरी हंडिया से आयोजित की जाएगी। हजारों की संख्या में कांवड़िए नर्मदा जल लेकर पैदल गुप्तेश्वर मंदिर हरदा का रुख करेंगे। विधायक प्रतिनिधि रविंद्र दुआ द्वारा कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हो इसके मद्देनजर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है रविंद्र दुआ शहर की प्रतिष्ठानों और घरों में पहुंचकर धर्म प्रेमी जनता से कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह कर रहे हैं । कावड़ यात्रा को लेकर महिलाओं में भी विशेष उत्साह है यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाएं रविंद्र दुआ के प्रतिष्ठान अमन मेडिकल पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा रही है । रविंद्र दुआ द्वारा कावड़ यात्रा के फ्लेक्स और बैनर भी शहर के प्रतिष्ठानों पर जाकर चस्पा किए गए हैं । रविंद्र दुआ ने बताया कि बड़ी संख्या में खिरकिया महिलाओं समेत धर्म प्रेमी जनता ने यात्रा में शामिल होने की बात कही है सभी को चार पहिया वाहनों और बसों में लेकर हंडिया लेकर जाएंगे ।
रविंद्र दुआ ने कहा कि कृषि मंत्री कमल पटेल की कावड़ यात्रा में खिरकिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.