ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

समरसता यात्रा का कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया स्वागत रात्रि में हरदा आगमन पर समाज के सभी वर्ग के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत

समरसता यात्रा का कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया स्वागत

रात्रि में हरदा आगमन पर समाज के सभी वर्ग के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत

हरदा / संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से आयोजित समरसता यात्रा रविवार रात्रि लगभग 10ः30 बजे हरदा पहुँची, जहां प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने यात्रा में आये अतिथियों का स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री पटेल इस यात्रा में चरण पादुका सिर पर रखकर शामिल हुए। हरदा शहर में यात्रा का शुभारम्भ संत रविदास चौक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश अनुसूचित वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, यात्रा प्रभारी सूरज केरो, जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा और पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सागर जिले में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा के अनुरूप लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से संत शिरोमणि गुरू रविदास का भव्य मंदिर बनाया जायेगा। इस मंदिर निर्माण के निमित्त और सामाजिक समरसता बनाये रखने के उद्देश्य से निकाली जा रही समरसता यात्रा आगामी 12 अगस्त को सागर में सम्पन्न होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को इस मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ करेंगे। समरसता यात्रा हरदा शहर के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल अतिथियों का स्वागत किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.