ब्रेकिंग
भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के कार्य और व्यवहार से असंतुष्ट होकर 12 ... समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण वेयर हाउस एसोसिएशन दल ने समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार के लिए वरदान साबित हो रही पूर्व मंत्री पटेल मुख्यमंत्र... सुपरवाइजर सोनी की सेवानिवृत्ति पर गुलदस्ता भेंट कर दी विदाई नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं का विस्तार कर रही हमारी सरकार पूर्व मंत्री पटेल 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हुआ भारत माता प्रतिमा का अनावरण कमिश्नर तिवारी ने निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का किया निरीक्षण दानापुर पुणे बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज केंद्रीय मंत्री उइके पूर्व मंत्री पटेल का हृदय ... खंडवा जिले की भामगढ़ मस्जिद में बरसों तक इमाम रहे इकबाल अली के पुत्र आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्...

 
 
 
 

हरदा जिले में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री कमल पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

हरदा। हरदा जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिडिल स्कूल ग्राउन्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह व उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गहलोद, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, वन मण्डलाधिकारी श्री अनिल चौपड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी प्रस्तुतियों को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री पटेल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सन फ्लॉवर स्कूल तथा सरस्वती शिशु मन्दिर, के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रस्तुत परेड में होलीफेथ स्कूल के बैण्ड के विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
आकर्षक परेड सम्पन्न
आज आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह गुर्जर ने किया। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस पल, जिला होमगार्ड, एनसीसी दल बालक, एनसीसी दल बालिका, गाइड दल, रेड क्रास दल व शौर्य दल के साथ-साथ होलीफेथ स्कूल का बैण्ड भी शामिल हुआ।

कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, कलेक्टर निवास व अन्य कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने ध्वजारोहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.